Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पति-पत्नी और दोस्त करते थे गांजे की तस्करी, 36 लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने झाँसी रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी

62 किलो से ज्यादा गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, जीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त कार्रवाई, 36 लाख रुपये कीमत का गांजा और 30 हजार रुपये नकद बरामद

झाँसी। ट्रेनों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी झाँसी और आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 62.340 किलोग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 4 अक्टूबर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1/7 पर दिल्ली छोर की ओर बने केबिन के पास की गई।

संदिग्ध गतिविधि के आधार पर टीम ने तीन लोगों को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशवंत साहू (26), निवासी दतिया, मध्य प्रदेश, उसकी पत्नी सोनिया साहू (23) तथा सोनम अहिरवार (20), निवासी दतिया, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 323/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत थाना जीआरपी झाँसी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे, लखनऊ के आदेश, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना जीआरपी झाँसी के प्रभारी निरीक्षक लल्लूराम, उपनिरीक्षक गौरव कुमार समेत जीआरपी टीम के पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 


वहीं, जीआरपी सीओ सलीम खान ने कहा हैं कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments