Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बुंदेलखंड विश्विद्यालय में ‘सेवा रंग, सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का समापन, 200 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित

रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी

झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा रंग, सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने महापुरुषों, खिलाड़ियों, भारत की प्रगति, विकसित भारत की संकल्पना और विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कलाकृतियों में प्रतिभा, लगन और परिश्रम स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कला के माध्यम से विकसित भारत और देश की प्रगति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि कला अंतर्मन की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।
25 से 27 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 200 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं कला सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान की समन्वयक डॉ. श्वेता पाण्डेय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments