Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बुंदेलखंड विश्विद्यालय में नशे के खिलाफ कैनवास पर जंग, विद्यार्थियों ने चित्रों से जगाई चेतना

रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल,झांसी


झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 70 से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर और 65 से अधिक विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नशे से होने वाली सामाजिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी हानियों को दर्शाते हुए नशामुक्त भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्वेता पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं,इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments