रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा झांसी महानगर द्वारा 17 सितंबर को सेवा और समर्पण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में वृहद रक्तदान शिविर और 'आशीर्वाद का दीया' अभियान की रूपरेखा तय की गई।जिलाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल कॉलेज झांसी में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ता और आम नागरिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश देंगे। वहीं शाम को "जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा" अभियान के तहत बूथों, मोहल्लों और घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा बूथ स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

0 Comments