Hot Posts

6/recent/ticker-posts

न्यायालय कर्मचारियों ने सदर विधायक पंडित रवि शर्मा को सौंपा ज्ञापन,

रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी


झांसी। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, शाखा झांसी ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सदर विधायक रवि शर्मा को सौंपकर न्यायालय कर्मचारियों की लंबित सेवा संबंधी मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कई महत्वपूर्ण मुद्दे वर्षों से शासन स्तर पर लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है।संघ के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 एवं 2022 से लंबित जिला न्यायालय सेवा नियमावली संशोधन, संविदा कर्मियों के वेतनवृद्धि व नियमितीकरण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद के पुनर्सृजन, वेतन विसंगतियों के समाधान तथा मकान किराया भत्ता दरों के पुनरीक्षण जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं।उन्होंने कहा कि मांगों के समर्थन में 2 अक्टूबर को शांतिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेशभर के न्यायालय कर्मचारी 25 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में सत्याग्रह करेंगे।इस दौरान प्रांतीय संगठन सचिव रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल चन्द्र गौतम, संगठन सचिव आदिल जाफरी, संयुक्त सचिव आकाश सिंह परिहार, विवेक कुमार, विशेष मिश्रा, मुकेश कुमार शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments