झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक महिला की मौत होने के बाद उसके गरीब परिजनों को शव वापस ले जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसे शव को वापस ले जाने के लिए अस्पताल की ओर से एंबुलेंस नहीं मिला तो वह इमर्जेंसी वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर शव को रखकर इंतजार करता रहा।
इस बीच स्थानीय चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो उसने एक प्राइवेट एंबुलेंस की मदद लेकर शव को भिजवाने की व्यवस्था की। मृतका के पति राहुल ने बताया कि उसे अस्पताल की ओर से शव को वापस ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिला। दूसरी ओर सीएमएस डॉ सचिन माहुर ने बताया कि जब कोई शख्स एंबुलेंस की मांग करता है तो उसे एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने साधन की मांग नहीं की होगी।

0 Comments