Hot Posts

6/recent/ticker-posts

न दल का दबाव, न किसी का प्रभाव; स्नातकों की आवाज सदन तक पहुंचाएंगे: शिव शंकर पटेल

रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी












इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी ने जारी किया संकल्प पत्र, रोजगार, OPS, आरक्षण और शिक्षा को बनाया प्रमुख मुद्दा

झाँसी। इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी शिव शंकर पटेल ने प्रेस वार्ता में स्नातकों, युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को विधान परिषद में मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव न किसी दल के दबाव में है और न किसी के प्रभाव में, बल्कि स्नातक वर्ग के सम्मान, अधिकार और भविष्य की आवाज को सदन तक पहुंचाने के उद्देश्य से है।

शिव शंकर पटेल ने रोजगार के अवसर बढ़ाने, बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते की मांग, संविदा व आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समीक्षा, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा और आरक्षण का पारदर्शी लाभ दिलाने को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर, सरकारी व निजी विद्यालयों के बीच असमानता कम करने तथा बुंदेलखंड और पूर्वांचल के विकास एवं अलग राज्य के मुद्दे को विधान परिषद में मजबूती से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा, “आपका विश्वास मेरी ताकत है और आपका सम्मान मेरा लक्ष्य। हर स्नातक की बात अब सदन तक पहुंचाई जाएगी।”


Post a Comment

0 Comments