Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झांसी में उमरा पर जाने वाले जायरीनों का फूल-मालाओं से हुआ इस्तकबाल



नरसिंह राव टोरिया में परिजनों, शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने दी मुबारकबाद, मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ


झाँसी। झाँसी महानगर के नरसिंह राव टोरिया क्षेत्र में उमरा की मुकद्दस यात्रा पर रवाना हुए मस्जिद गौहर अली के मोअज्जिन लुकमान खान और उनकी पत्नी नाजमा बेगम का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया गया। वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान और व्यवसायी आजम खान के पिता लुकमान खान अपनी पत्नी के साथ उमरा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों ने दोनों को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके सुरक्षित और सफल सफर की दुआ की।

जायरीनों के रवाना होने के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और इस मुकद्दस सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने अल्लाह की बारगाह में उनकी इबादत कबूल होने, सफर में सलामती और उन्हें खैरियत के साथ वापस लौटने की दुआ मांगी।

इस दौरान माहौल खुशी और रूहानी एहसास से सराबोर नजर आया। मौजूद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, तरक्की और खुशहाली कायम रहने की भी दुआ की। उन्होंने कहा कि उमरा की यात्रा हर मुसलमान के लिए इबादत, रूहानी सुकून और अल्लाह की रज़ा हासिल करने का एक खास अवसर है।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव दीपाली रायकवार, सपा के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ, वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सरावगी, कर्मचारी नेता अब्दुल रईस सिद्दीकी, पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर, सराफा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पिंकी जैन, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सैय्यद अली, वरिष्ठ पत्रकार तारिक इकबाल 'शीबू', वसीम शेख, कलाम कुरैशी, राशिद पठान, अमजद जाफरी, मोहम्मद फारूक खान, सबा खान और बाबू भाई सहित कई पत्रकार, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी

Post a Comment

0 Comments