Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की मदद करने वाला गिरफ्तार, प्रेमनगर पुलिस ने भेजा जेल

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था आरोपी अरविंद कुमार झा, न्यायालय से भेजा गया जिला कारागार

झाँसी। नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अरविंद कुमार झा उर्फ श्रवण कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर मामले में मुख्य आरोपियों का सहयोग करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अरविंद कुमार झा के खिलाफ थाना प्रेमनगर में दर्ज मुकदमे में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार झाँसी भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह, चौकी प्रभारी बिजौली विवेकानन्द एवं कांस्टेबल नरेंद्र कुमार शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments