गुजरात, भोपाल समेत कई राज्यों से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु, श्री लोढ़ी कालका महाकाली के दरबार में दूर-दूर तक फैली आस्था
झांसी। महानगर के पुलिया नंबर-9 स्थित महाराज सिंह नगर में श्री लोढ़ी कालका महाकाली दिव्य दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए न केवल स्थानीय श्रद्धालु, बल्कि गुजरात, भोपाल समेत कई राज्यों से भक्त पहुंच रहे हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु माता रानी के दरबार में घंटे और चढ़ावा अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी विजय कुमार माहौर ने बताया कि श्री लोढ़ी कालका महाकाली दिव्य दरबार में दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। भक्त माता रानी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होने पर भी कई परिवार माता के दरबार में पहुंचकर घंटे और चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि माता रानी के दरबार में सच्चे मन से प्रार्थना करने पर उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर माता रानी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए घंटे और अन्य चढ़ावा अर्पित करते हैं। मंदिर में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की मौजूदगी यहां की धार्मिक आस्था को दर्शाती है। पुलिया नंबर-9 के महाराज सिंह नगर में स्थित यह दिव्य दरबार स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से आने वाले भक्तों के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। गुजरात और भोपाल समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का पहुंचना मंदिर के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को उजागर करता है।
रिपोर्ट: तारिक़ इकबाल, झांसी

0 Comments