Hot Posts

6/recent/ticker-posts

SSP विकास कुमार का बड़ा फैसला, अरुण तिवारी बने सदर बाजार थानेदार

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी


बीमारी के चलते अवकाश पर चल रहे निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया

झाँसी। जनपद झाँसी के पुलिस विभाग में फेरबदल के तहत सदर बाजार थाने की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार तिवारी को सौंपी गई है। उन्हें थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सदर बाजार थाने में तैनात निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर चल रहे थे। इसके बाद एसएसपी विकास कुमार ने 

सदर बाजार थाने की जिम्मेदारी अरुण कुमार तिवारी को सौंपने का निर्णय लिया।

अरुण कुमार तिवारी के थानाध्यक्ष बनने के बाद उनकी प्राथमिकता सदर बाजार थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और पुलिसिंग को प्रभावी बनाना उनकी पहली प्राथमिकताओं होगी।



Post a Comment

0 Comments