रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी
‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा विधानसभा कार्यालय, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
झाँसी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा का जन्मदिन शनिवार को ओमशांति नगर स्थित विधानसभा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस दौरान विधायक ने केक काटकर खुशियां साझा कीं। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, जिला महामंत्री विनोद नायक, विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि एवं सुबोध गुबरेले समेत अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बबीना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना की।
0 Comments