रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी
झाँसी। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी के आदेश के बाद जनपद के विभिन्न थानों में तैनात तीन उपनिरीक्षकों समेत कुल 44 पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।
इस कार्रवाई में 41 कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल और तीन दरोगा शामिल हैं। देर रात जारी हुए आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को थानों से हटाए जाने को लेकर महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
एसएसपी विकास कुमार के इस कदम को जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने, ड्यूटी व्यवस्था में आवश्यक बदलाव करने तथा थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए प्रशासनिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस लाइन भेजे गए पुलिसकर्मियों के स्थान पर आवश्यकता के अनुसार नई तैनाती की प्रक्रिया भी की जा सकती है। एसएसपी के स्तर से किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य थानों में जवाबदेही, अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग को और मजबूत करना माना जा रहा है।
देर रात हुए इस बड़े फेरबदल के बाद जनपद के पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हैं और सभी की निगाहें अब आगामी नई तैनातियों और एसएसपी के अगले प्रशासनिक फैसलों पर टिकी हैं।



0 Comments