Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झाँसी में दिसंबर में धर्म-अध्यात्म का महासंगम, जुटेंगे पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी

4 से 10 दिसंबर तक शिव महापुराण, 11 से 13 दिसंबर तक होगी हनुमंत कथा

झाँसी। शहर में दिसंबर माह में धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति का भव्य संगम होने जा रहा है। 4 से 13 दिसंबर 2026 तक राधिका ऑर्किड के सामने, कानपुर रोड पर दो बड़े धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। आयोजक एवं सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 से 10 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा होगी। इस दौरान विशाल पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं सामूहिक शिव आराधना भी होगी।

इसके बाद 11 से 13 दिसंबर तक श्री धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम सरकार के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने बताया कि दोनों आयोजनों का उद्देश्य जन-जन को सनातन संस्कृति, धर्म, अध्यात्म, संस्कार और सामाजिक सद्भाव से जोड़ना है। कार्यक्रम में झाँसी के साथ बुन्देलखण्ड और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजक मंडल ने झाँसीवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से दोनों धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments