Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झाँसी पुलिस लाइन में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, विधि-विधान से मनाया जन्माष्टमी उत्सव

रिपोर्ट :- तारिक इकबाल झांसी 

झांसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन झांसी में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों की मौजूदगी में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में सहभागिता की। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरा पुलिस लाइन परिसर जयकारों और भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपदवासियों, समस्त पुलिस परिवार, मीडिया बंधुओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवारों ने पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व मनाया और आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments