Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झाँसी बनेगा औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग हब, एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा: मंडलायुक्त

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी

मंडलायुक्त बोले- कृषि के बाद एमएसएमई क्षेत्र में सबसे ज्यादा रोजगार की संभावनाएं

झाँसी। स्टेशन रोड स्थित लेमन ट्री होटल में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम में एचएएल, एलिम्को, बीएचईएल, एनटीपीसी, एनसीआर और सिडबी समेत विभिन्न संस्थानों ने 15 से अधिक स्टॉल लगाए। मंडलायुक्त ने कहा कि कृषि के बाद एमएसएमई क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार की संभावनाएं हैं। स्थानीय उद्यमियों को बड़े उद्योगों और सरकारी संस्थानों से जोड़ने से रोजगार व कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि झाँसी को औद्योगिक हब बनाने का रोडमैप तैयार है। बुंदेलखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। बीडा के एडिशनल सीईओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि झाँसी के पास विकसित होने वाले नए औद्योगिक शहर से करीब 6 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में वेंडर पंजीकरण, सरकारी खरीद, बैंक ऋण और निर्यात से जुड़ी जानकारी भी दी गई। 



Post a Comment

0 Comments