Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया खतौली विधायक मदन भैया का जन्मदिन, ढोल-नगाड़ों पर नाची घोड़ी

रिपोर्ट :- रवि चौहान गाजियाबाद 

लोनी। गाजियाबाद के लोनी में आज खतौली विधायक मदन भैया का जन्मदिन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोनी के युवाओं और खतौली से आई जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बताया गया कि विधायक मदन भैया वायरल बुखार के चलते कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति में उनके समर्थकों ने जन्मदिन को यादगार बना दिया।

 कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसाना और देवेंद्र मुखिया की उपस्थिति में आयोजित किया गया। दोनों नेताओं ने युवाओं और बुजुर्गों के साथ मिलकर केक काटा और विधायक मदन भैया के दीर्घायु होने की कामना की।

जन्मदिन के इस जश्न में ढोल-नगाड़ों की थाप पर घोड़ी नचाई गई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर "मदन भैया जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंजता रहा।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने भी विधायक मदन भैया को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments