रिपोर्ट संतोष गुप्ता, मिर्जापुर
मीरजापुर । भारतीय जनता पार्टी, मीरजापुर द्वारा आज कार्यकर्ता संवाद एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मीरजापुर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, विधान परिषद सदस्य शयाम नारायण सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, दिनेश तिवारी, बालेंदुमणि त्रिपाठी, अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी हेमन्त, गौरव ऊमर, चिंतामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, इंद्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री पं. रविशंकर पांडेय, डॉ. सी. एल. बिन्द, जिलामंत्री संध्या पटेल, वीरेंद्र कुमार कोल, रोहित त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप यादव, आलोक सिंह, पूनम चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला आईटी संयोजक अमित सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी विजय शक्ति दुबे, रतन कुमार सिंह, शुभम जायसवाल सहित जिला मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारीगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।


0 Comments