रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी
झांसी। गणेशोत्सव के अवसर पर झांसी में महाराष्ट्र जैसी भव्य छटा देखने को मिली। बड़ा बाजार स्थित डॉक्टर मुसरेया वाली गली में गणपति बप्पा के भव्य आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जबलपुर से विशेष रूप से लाई गई गणेश प्रतिमा के स्वागत में बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजक संजय पटवारी ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से जबलपुर से गणेश प्रतिमा लाने की परंपरा चली आ रही है। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए झांसी ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जय गणेश के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच पूरा क्षेत्र गणपति भक्ति में सराबोर नजर आया।

0 Comments