रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल, झाँसी
झाँसी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में ‘खेलो इंडिया खेलो-2026’ अभियान के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थी वर्ग में कृषि महाविद्यालय और उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की टीमों के बीच बालक-बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। वहीं स्टाफ वर्ग के फाइनल में शिक्षण स्टाफ ने गैर-शिक्षण स्टाफ को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम का नेतृत्व डॉ. राम प्रकाश यादव ने किया।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में डॉ. रविंद्र कुमार ढाका, डॉ. अर्जुन लाल ओला एवं डॉ. आरएस तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
07 सितंबर को खेल महोत्सव का समापन समारोह होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

0 Comments