Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट :- संतोष गुप्ता मिर्जापुर 

मिर्जापुर। अपनी मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में बैंक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर मांग दिवस मनाते हुए जनपद के समस्त बैंक शाखों के समस्त बैंक कर्मी कार्य किया फोरम संयोजक सुरेश पांडे ने बताया कि सरकार के हटवादिता से बैंक कर्मियों को मजबूर होकर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है श्री पांडे ने आवाहन किया कि 11 सितंबर 2026 को राष्ट्रवादी बैंक हड़ताल के दिन समस्त बैंक शाखों के समस्त बैंक कर्मी अपने-अपने शाखों को तालाबंदी कर प्रातः 11:00 बजे इंडियन बैंक डंकीनगंज शाखा पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्र होकर हड़ताल को सफल बनाते हुए जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे एकदिवसीय हड़ताल के बाद भी सरकार नहीं चेती तो 28 29 30 सितंबर2026 पूरे देश के बैंक कर्मी बैंक का तालाबंदी कर सड़क उतरकर आंदोलन करेंगे इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी आज के प्रदर्शन में इंडियन बैंक केनरा बैंक सेंट्रल बैंक बैंक ऑफ़ बरोदा बैंक ऑफ़ इंडिया यूनियन बैंक पंजाब सिंद बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक पंजाब नेशनल बैंक यूको बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मंडली कार्यालय मिर्ज़ापुर सहित समस्त शाखों के अधिकारी कर्मचारी आदि ने भाग लिया

Post a Comment

0 Comments