Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुखनई नदी हादसे के बाद गांव पहुंचे डीएम, एसएसपी और सांसद, शोकाकुल परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

रिपोर्ट :- तारिक़ इक़बाल

झाँसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव में मंगलवार को सुखनई नदी में नहाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद बुधवार को गांव में मातम पसरा रहा। हादसे में डूबने से जान गंवाने वाले पांचों लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन शवों से लिपटकर रोते-बिलखते रहे। देर रात जब एक साथ पिता-पुत्र और दो भाइयों की चिताएं जलीं तो पूरा गांव गमगीन हो उठा। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम रहीं। हादसे ने कई परिवारों को ऐसा गहरा जख्म दिया है, जिसकी टीस लंबे समय तक बनी रहेगी। 

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक महिला का पुत्र भी शामिल है। महिला एक दिन पहले ही जालौन से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने अपने मायके आई थी। लेकिन अगले ही दिन सुखनई नदी में हुए हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुख्यमंत्री ने लिया हादसे का संज्ञान

सुखनई नदी में हुए इस दर्दनाक हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री की ओर से स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने तथा शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

डीएम, एसएसपी और सांसद ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

हादसे की सूचना के बाद जिलाधिकारी गौरांग राठी, एसएसपी विकास कुमार और सांसद डॉ. अनुराग शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments