Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पंचायत सचिवालय से अज्ञात चोरों ने किए इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण चोरी

 रिपोर्ट :- राजीव गौतम फिरोजाबाद

 टूंडला। तहसील क्षेत्र के गांव में बने पंचायत सचिवालय का बृहस्‍पतिवार रात ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर सचिवालय में रखे इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। ग्राम पंचायत सचिव ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध डायल 112 को चोरी होने की सूचना दी है।

  थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव लतीपुर स्थित गांव में पंचायत सचिवालय बना है। सचिवालय में प्रतिदिन की तरह पंचायत सहायक तुल‍सी शाम पांच बजे सचिवालय का ताला लगाकर गई थी। अगले दिन सफाईकर्मी चरन सिंह सुबह नौ बजे सचिवालय की सफाई करने के लिए पहुंचा तो अंदर सारा सामान गायब था। सफाईकर्मी ने सचिवालय में चोरी होने की सूचना पंचायत सचिव दिलीप यादव को दी। सूचना पर पहुंचे सचिव ने तत्‍काल डायल 112 पुलिस को सचिवालय में चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए साक्ष्‍य जुटा लिए हैं। सचिव दिलीप यादव ने बताया कि सचिवालय से चोर कंप्‍यूटर, ईनवर्टर, प्र‍िंटर व कंप्‍यूटर केबल चोरी कर ले गए। थाना पुलिस ने बताया कि सचिवालय में चोरी होने की सूचना पर डायल 112 पहुंची थी। सीसीटीवी के माध्‍यम से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। 




Post a Comment

0 Comments