Report तारिक इकबाल
झांसी। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर चल रहे 'समाधान समारोह' को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कच्छल के मार्गदर्शन तथा सचिव श्रीमती ईशा त्रिपाठी के निर्देशन में 27 महत्वपूर्ण मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 4 विशेष पीठों का गठन किया गया है। प्रत्येक पीठ में दो न्यायाधीश और एक वरिष्ठ मध्यस्थ अधिकारी शामिल हैं, जो दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे।
इन मामलों का अंतिम निस्तारण 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित विशेष लोक अदालत में किया जाएगा। सचिव श्रीमती ईशा त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य सौहार्दपूर्ण माहौल में त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षकारों से विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की हैं।


0 Comments