Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सब्जी-समोसा बेचते दिखे झांसी के मेयर, स्कूटी से सौदा लेने पहुंचीं नगर आयुक्त! AI वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी

झांसी :- सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अतरंगी है। इन दिनों झांसी में एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में कोई और नहीं, बल्कि झांसी के मेयर बिहारी लाल आर्य और नगर आयुक्त आकांक्षा राणा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के इस कमाल में मेयर साहब बकायदा एक ठेले पर सब्जी और समोसा बेचते दिखाई दे रहे हैं। तभी अचानक नगर आयुक्त मैडम अपनी स्कूटी से वहां सब्जी खरीदने पहुंच जाती हैं। वीडियो की बातचीत बेहद मजेदार है, नगर आयुक्त पूछती हैं, समोसा कितने का दिया, तो दुकानदार बने मेयर साहब जवाब देते हैं, 20 का एक। इसके बाद जब मैडम पूछती हैं कि मिर्ची कैसे दी, तो मेयर साहब मुस्कुराकर कहते हैं।

मिर्ची फ्री में है। फिर क्या था, तपाक से नगर आयुक्त कहती हैं, तो फिर 1 किलो मिर्ची ही दे दो। कर्म योगी संस्था के नाम से वायरल हो रहा यह डिजिटल वीडियो शहर के हर नुक्कड़ और चाय की दुकान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस एआई क्रिएशन को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments