Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हमीरपुर:बार एसोसिएशन मौदहा में शोक सभा आयोजित

सोर्स :काजी अजमत,मौदहा


मौदहा हमीरपुर। बार एसोसिएशन मौदहा के सदस्य अधिवक्ता गौरव गुप्ता के पिता के निधन पर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे बार एसोसिएशन सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में बार के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

बार एसोसिएशन द्वारा पारित शोक प्रस्ताव के अनुसार दिवंगत के सम्मान में शुक्रवार को न्यायालयीय कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। शोक सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Post a Comment

0 Comments