रिपोर्ट :- तारिक इकबाल झांसी
झांसी। श्री गणेश सत्संग भवन, बाहर खंडेराव गेट में संस्कार भारती की साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय धरोहर कला संयोजक अखिलेश पांडेय तथा विशिष्ट अतिथियों प्रदेश महामंत्री नरेश अग्रवाल, प्रांत मंत्री डॉ शील कोपरा, कामिनी बघेल, संजय राष्ट्रवादी और अमर सोनी ने भगवान नटराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
बैठक में मंचीय कला संयोजक अंशुल सक्सेना, संध्या श्रीवास्तव, सुधा सक्सेना और लोक कला की टीम ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद संगठन की गतिविधियों, कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
संस्कार भारती के अध्यक्ष किशन सोनी, सचिव सीताराम कुशवाहा, कोषाध्यक्ष डॉ अशोक गोस्वामी, प्रचार प्रमुख डॉ सुदर्शन शिवहरे सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन के उत्थान तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने विचार रखे।
वहीं, कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष किशन सोनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संचालन सचिव सीताराम कुशवाहा ने बुंदेली गीत "हमारी राम-राम ले जइयो" के साथ किया।

0 Comments