रिपोर्ट:- संतोष गुप्ता मिर्जापुर
मीरजापुर। श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर (रजि.) गाजिया टोला द्वारा आयोजित आगामी 16 जुलाई 2026 को निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा को लेकर समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग की गई है।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, माता सुभद्रा एवं भ्राता बलभद्र जी की रथयात्रा परंपरागत मार्गसे से निकाली जाएगी। रथयात्रा सुबह 6 बजे श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर त्रिमोहानी चौराहा पहुंचेगी, जहां दर्शन-पूजन के बाद शाम 4 बजे महाआरती के उपरांत नगर भ्रमण त्रिमुहानी चौराहा से बसनई बाज़ार घंटाघर ख़ज़ांची चौराहा गिरधर चौराहा पेहटी चौराहा तुलसी चौक पानदरिवा पुरानी अंजही टेढ़ी नीम नारघाट होते हुए पुनः मंदिर परिसर में यात्रा का समापन होगा,समिति ने रथयात्रा मार्गों की साफ-सफाई,बिजली के तार , सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया कि रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं, ऐसे में प्रशासनिक सहयोग से आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा।
मंदिर समिति एवं रथयात्रा के संरक्षक गौरव ऊमर राज माहेश्वरी बृजेश गुप्ता संयोजक रूप नारायण अग्रहरि प्रभारी राहुल जैन ने जिला प्रशासन से समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने का अनुरोध किया है, जिससे धार्मिक आयोजन भव्य और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


0 Comments