Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झांसी में एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 रिपोर्ट :- तारिक इकबाल झांसी 

झांसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद विधि महाविद्यालय में "एसिड हमला पीड़ितों के अधिकार एवं कानूनी हक़" विषय पर एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कच्छल के कुशल नेतृत्व तथा सचिव श्रीमती ईशा त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया।

शिविर में वक्ताओं ने एसिड अटैक पीड़ितों के कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं, शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक क्षतिपूर्ति तथा पुनर्वास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर चीफ एलएडीसी (LADC) प्रतीक समाधिया एवं मध्यस्थ अधिवक्ता रजनीश वशिष्ठ ने कहा कि एसिड अटैक पीड़ितों को समय पर न्याय, उपचार और कानूनी सहायता उपलब्ध कराना समाज और न्याय व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं पैरवी उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुमार ने की। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से कानून के प्रति जागरूक रहने और समाज के जरूरतमंद एवं पीड़ित वर्ग की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

शिविर के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक आदिल जाफरी, असिस्टेंट (LADC) दीपक मणि तथा पराविधिक स्वयंसेवक अजय कुमार परिहार और संदीप कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विधि छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments