रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी
झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाण्डेय, यूथ आइकन दीक्षा चौरसिया, जिला युवा अधिकारी (माय भारत) विशाल सिंह तथा नशा मुक्त वॉरियर शिव कुमार श्रीवास्तव ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने माय भारत पोर्टल से जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने की भी अपील की।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



0 Comments