Hot Posts

6/recent/ticker-posts

होमगार्ड भर्ती पास युवक की दर्दनाक मौत, टेस्ट ड्राइव कर रही बेकाबू कार ने मारी टक्कर

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी

झांसी - नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन प्रशिक्षण केंद्र के बाहर बेकाबू कार ने होमगार्ड बनने आए युवक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहाँ इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है चालक कार में टेस्ट ड्राइव कर रहा था, और मृतक अपने भांजे के साथ सड़क किनारे पैदल जा रहा था तभी हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल कानपुर निवासी मृतक संदीप सिंह ने कुछ दिनों पहले ही यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा पास की थी। वह अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराने भांजे आयुष के साथ झांसी पुलिस लाइन आया था। दोनों लोग समोसे खाते हुए सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आई लाल रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर संदीप सड़क पर गिर पड़ा। बेकाबू कार उसे कुचलते ही आगे फुटपाथ पर जा भिड़ी। कार को भागने की कोशिश करने पर स्ट्रीट लाइट से जा टकराई। जिससे पोल टूट गया, इसके बाद चालक कर छोड़कर भाग गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश की जा रही है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





Post a Comment

0 Comments