Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीओ सदर कार्यालय में महिला का हंगामा, बयान दर्ज कराने पहुंची थी पीड़िता

  रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी

झांसी : थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित सीओ सदर कार्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक मामले की विवेचना के सिलसिले में बयान दर्ज कराने पहुंची एक महिला ने अचानक विरोध जताना शुरू कर दिया। महिला ने कार्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामा किया, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाइश के बाद भी जब महिला शांत नहीं हुई तो पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई, जहां उसे बैठाकर पूरे मामले की जानकारी ली गई।

बताया जा रहा है कि महिला एक प्रकरण की विवेचना में अपना बयान दर्ज कराने सीओ सदर कार्यालय पहुंची थी। फिलहाल हंगामे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


Post a Comment

0 Comments