Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झाँसी नगर निगम के पार्षद ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा का दूध, दही, घी व जल से अभिषेक

 रिपोर्ट :- तारिक़ इक़बाल / झाँसी

झाँसी। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महानगर में झाँसी नगर निगम के भट्टागांव वार्ड के पार्षद ने बाबा साहेब की जयंती अनोखे ढंग से मनाई। इस अवसर पर उन्होंने परंपरागत रूप से बाबा साहब को याद तो किया ही, इसके साथ ही उन्होंने वार्ड वासियों के साथ तालपुरा में पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की खुद हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई की। इतना ही नहीं, उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा का दूध, दही, घी तथा जल से अभिषेक भी किया तथा उनकी पूजा अर्चना भी की।

 पार्षद के बाबा साहेब के प्रति इस समर्पण व सेवा भाव को देखकर लोगों ने उनकी मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी को समान अधिकार दिए हैं। उनके द्वारा लिखित संविधान में गरीब, शोषित, वंचित वर्ग को आगे लाने के लिए तमाम प्रावधान रखे गए हैं। आज की नई पीढ़ी को निश्चित रूप से बाबा साहेब के जीवन को अध्ययन करने की आवश्यकता है, ताकि आज की पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात करें और समाज में समानता का भाव और मजबूत हो सके।



Post a Comment

0 Comments