Hot Posts

6/recent/ticker-posts

BIET छात्र सुसाइड केस: 5वें सेमेस्टर में 3 बैक आने पर डिप्रेशन में था इंजीनियरिंग स्टूडेंट

रिपोर्ट :- तारिक़ इक़बाल / झाँसी


झांसी के इंजीनियरिंग कॉलेज में एक बीटेक छात्र अभिषेक गौतम ने सुसाइड कर लिया। उसका शव कॉलेज कैंपस के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला। छात्र की मां सुबह से उसे फोन कर रही थीं, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। इसके बाद उन्होंने राजगढ़ से एक किराएदार को हॉस्टल भेजा। किराएदार ने दरवाजे के छेद से अंदर देखा तो छात्र का शव पंखे से लटका मिला। यह देख वह चीख पड़ा। आवाज सुनकर हॉस्टल के अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए।

 सूचना मिलते ही वार्डन और डायरेक्टर भी पहुंच गए।घटना की जानकारी नवाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार की दोपहर 4 बजे पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला कि छात्र एग्जाम में बैक आने से परेशान था। पांच सेमेस्टर में तीन बैक आने के कारण वह डिप्रेशन में था। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET) की है।


Post a Comment

0 Comments