Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धर्मांतरण के खिलाफ फूटा विश्व हिंदू परिषद का गुस्सा, पूरे देश में कानून की मांग!

रिपोर्ट :- संतोष गुप्ता 

मीरजापुर जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद ने धर्मांतरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए देशभर में एक समान और सख्त कानून बनाए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल ने कहा कि हाल के कुछ मामलों को लेकर चिंता व्यक्त किया। कहा कि नासिक की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में धर्मांतरण से जुड़े मामलों की खबरें सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामले हैं, तो संबंधित एजेंसियों द्वारा गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए स्पष्ट और कठोर कानूनी ढांचा जरूरी है।

कहा कि कुछ राज्यों में बने धर्मांतरण विरोधी कानूनों का हवाला देते हुए पूरे देश में समान व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय पर ठोस कदम उठाने की मांग की, इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments