Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली: पति से विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

Report: Dharmendra Kumar 


चन्दौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सुजाबाद गांव में सोमवार दोपहर एक बजे एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 28 वर्षीय शानू निषाद के रूप में हुई है। शानू के पति संजय कुमार साहनी मजदूरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं - 5 वर्षीय शिवानी और 4 वर्षीय ऋतिक।परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विभिन्न मुद्दों को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद के बाद संजय घर से बाहर चले गए। इसके बाद शानू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया,बच्चे ने यह देखकर अपने पिता को सूचना दी। संजय ने वापस आकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर शानू पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिलीं। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से दोनों बच्चे रो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments