Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फतेहपुर : 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

 Report - विनीत कुमार

 बहुआ ब्लॉक अंतर्गत राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ देहात *सुजानपुर* में पहली बार 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और खेलों के प्रति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने फीता काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा करने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

प्रधान हेमलता पटेल ने प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय निर्माण से जुड़ी अपनी मेहनत और संघर्ष को याद कर भावुक भी हो गईं। उन्होंने बताया कि अपने प्रथम प्रधानी कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज को अपनी ग्राम पंचायत में स्थापित कराने के लिए बड़ी मेहनत की थी। बहुआ देहात (सुजानपुर) की भूमि का आवंटन कराकर बच्चों की शिक्षा के लिए यह विद्यालय बनवाया गया, जिससे आज क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने दौड़, ऊँची कूद, गोला फेंक, जेवेलियन थ्रो आदि में शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन समिति ने भी प्रतियोगियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

आयोजन के दौरान कार्यक्रम संयोजक व प्राचार्य दयाराम, देवेंद्र सिंह, रंजना समेत विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments