Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पानी में फंसा गांव: मीरजापुर में अतिवृष्टि से बिगड़े हालात, डीएम और विधायक ने संभाली राहत-बचाव की कमान

रिपोर्ट :- संतोष गुप्ता

मीरजापुर के लालगंज एवं सदर तहसील क्षेत्र में भारी बारिश और अतिवृष्टि से हालात बिगड़ गए हैं। बाढ़ की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार हलिया और नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र छानबे ब्लॉक में पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। डीएम के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने दिघुली गांव से 45 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित राहत शिविर पहुंचाया। जबकि छानबे में 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया। एक रिपोर्ट 

मिर्जापुर में लगातार हुई भारी बारिश के बाद कई गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

सबसे अधिक प्रभावित दिघुली गांव में एसडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को राम हरख इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचाया गया। शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था की गई है।


छानबे ब्लॉक के भटेवरा गांव में सोमवार की शाम बारिश और बाढ़ के बीच करीब 15 लोग फंस गए। ग्रामीणों से मिली सूचना पर नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिस पर एसडीएम के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। पानी में फंसे लोगों को बचाया गया। 




Post a Comment

0 Comments