Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा झांसी, भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

 रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी

झांसी। गोला कुआं स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को रस्सियों से खींचते हुए "जय जगन्नाथ" के जयकारे लगाए।

मंदिर में सुबह छप्पन भोग अर्पित किया गया और फूल बंगला सजाया गया। शाम को महाआरती के बाद रथयात्रा गांधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, रानी महल, सुभाषगंज और बड़ा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया।

नगर विधायक पंडित रवि शर्मा, दुष्यंत चतुर्वेदी, संतोष साहू, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत,

सुनीता शर्मा, राज्य मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भगवान जगन्नाथ की महाआरती में भाग लिया। नगर भ्रमण के बाद रथयात्रा मंदिर पहुंची, जहां भजन-कीर्तन, महाप्रसाद वितरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


Post a Comment

0 Comments