Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सोशल मीडिया एक्सेस

लंदन - ब्रिटेन सरकार ने


किशोरों में सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। प्रस्तावित योजना के तहत 16 और 17 वर्ष के किशोरों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक "नाइट कर्फ्यू" लागू किया जाएगा। इस दौरान डिफॉल्ट रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग बंद रहेगा।

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किशोरों की नींद, मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर बनाना है। प्रस्ताव के अनुसार आधी रात से सुबह 6 बजे तक सोशल मीडिया अकाउंट अपने आप लॉक रहेंगे। हालांकि, यदि कोई किशोर चाहे तो इस डिफॉल्ट सेटिंग को बदलकर सामान्य उपयोग जारी रख सकेगा।

यह कदम पिछले महीने घोषित उस नीति का अगला चरण माना जा रहा है, जिसमें 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी। उस नीति को मार्च 2027 से लागू करने की तैयारी है।

सरकार फिलहाल इस प्रस्ताव पर सोशल मीडिया कंपनियों और संबंधित पक्षों से चर्चा कर रही है। अंतिम निर्णय के बाद नियम लागू किए जाएंगे। यदि यह योजना लागू होती है, तो ब्रिटेन किशोरों के सोशल मीडिया उपयोग को समय-आधारित तरीके से नियंत्रित करने वाले देशों में शामिल हो जाएगा।

(समाप्त)

Post a Comment

0 Comments