रिपोर्ट : तारिक़ इक़बाल / झाँसी
झांसी में महिला आरक्षण बिल संसद के सदनो में पास नही होने से नाराज समर्पण सेवा समिति की महिलाएं सड़क पर उतरी और झांसी के चित्रा चौराहा के पास पहुंचकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की है।
प्रदर्शनकारी महिला अपर्णा दुबे ने बताया कि आज हम लोग यहां इकट्ठे हुए हैं और जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होना था, जिसको विरोधियों ने लागू होने नहीं दिया है, और विपक्ष के वोट से हमें सहयोग नहीं मिला है, क्या उनके दल में महिलाएं नहीं है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा हम विपक्ष का पुतला इस तरह फूंकते रहेंगे, आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका है।


0 Comments