Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पल्लवी पटेल ने भाजपा पर कसा तंज बोली “मेमोरी प्रॉब्लम" हो गई है

रिपोर्ट:- संतोष गुप्ता


मीरजापुर में अपना दल (कमेरावादी) द्वारा मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कलवारी स्थित रामलीला मैदान में मंडलीय समता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी,अपने संबोधन में पल्लवी पटेल ने यूजीसी से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह शोषण के खिलाफ एक सकारात्मक पहल थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसे लागू कराने के बाद ही अपने ही लोगों से इसका विरोध करवा दिया, जिससे मामला अधर में लटक गया। एक रिपोर्ट 


पल्लवी पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को “मेमोरी प्रॉब्लम” हो गई है और उसका निर्णय लेने का विवेक कमजोर पड़ गया है,उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने “400 पार” का नारा दिया था, लेकिन परिणाम उसके विपरीत आए और पार्टी उसी के नीचे सिमटकर रह गई। उन्होंने कहा कि चुनावी झटके से भाजपा अभी तक उबर नहीं पाई है,महिला आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए पल्लवी पटेल ने नारी वंदन अधिनियम को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण 2023 में लागू किया गया है, लेकिन यदि ऐसा है तो फिर यह प्रभावी रूप से लागू क्यों नहीं दिख रहा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल महिला-पुरुष की नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना को बचाने का प्रयास है,उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण दिया जाए, जिसे सभी वर्गों का समर्थन मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाला समय तय करेगा,अपने भाषण के दौरान पल्लवी पटेल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उसे “सियारों की पार्टी” तक कह दिया, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया,कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और सामाजिक न्याय, समानता तथा अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आगामी राजनीतिक रणनीति के संकेत भी मिले।

Post a Comment

0 Comments