रिपोर्ट :- तारिक़ इक़बाल / झाँसी
झाँसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में झांसी के छात्र ऋषभ साहू ने प्रदेश स्तर पर तीसरा रैंक हासिल किया है। झांसी के लार्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल उल्दन के छात्र ऋषभ साहू ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है और उसे प्रदेश स्तर पर तीसरा रैंक हासिल हुआ है। ऋषभ के पिता मुकेश कुमार साहू जीआईसी रानीपुर में शिक्षक हैं। वहीं, छात्र ऋषभ साहू ने मीडिया से बात करते हुए अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक, प्रधानाचार्य और माता-पिता को दिया हैं। रितिक के मन में लक्ष्य था कि यूपी बोर्ड में रैंक हासिल करनी है। आगे इंजीनियर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।
झांसी की जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने बताया कि झांसी के छात्र ऋषभ साहू ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ऋषभ ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। साथ ही मऊरानीपुर की बेटी झांसी की नंदनी 12वीं की टॉपर बनीं उन्होंने 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि झांसी में यूपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में नंदनी ने टॉप किया है।
मऊरानीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा नंदनी ने 92.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उन्हें 500 में से 464 अंक मिले हैं। नंदनी की कामयाबी से उनके परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल है। शिक्षकों और साथियों ने नंदनी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नंदनी की इस सफलता से मऊरानीपुर क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का इस तरह आगे आना प्रेरणादायक है। परिजनों के मुताबिक, नंदनी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। नियमित मेहनत के साथ छात्रा ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी कड़ी मेहनत कर आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी।


0 Comments