Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बांदा जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा गांधी सभागार, स्टेशन रोड कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई।

 रिपोर्ट :- अरबाज खान बांदा 

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने संबोधन में आजाद जी व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले चंद्रशेखर आजाद काकोरी कांड के महानायक के लिए ब्रिटिश हुकूमत जब उनके पीछे पड़ गई तब आजाद झांसी में मास्टर रूद्र नारायण के यहां रुके व पुलिस अधीक्षक की गाड़ी चलाने का काम गुप्त रुप से किया गया, ओरछा के निकट सातार नदी के तट पर हरिशंकर बाजपेई के नाम से रह रहे थे, बांदा के क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, जगन्नाथ करवरिया, महादेव भाई, हल्का लोहार उनसे मिले और बांदा आने का आग्रह किया, क्रांतिकारियों के आग्रह पर 1927 में आजाद बांदा आए और पंडित गोपीनाथ दनादन के निवास पर दो दिन एक रात रुक कर प्रमुख क्रांतिकारियों के साथ आजादी के लिए योजना बनाई गई, साथ ही निम्नी नाला किनारे प्रागी मन्दिर में शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया, 27 फरवरी 1931 को गुप्तचरों की सूचना पर इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेज अफसरों ने घेराबंदी कर आजाद पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, भारत माता के वीर सपूत आजाद ने डटकर मुकाबला किया और 10 अंग्रेज अफसरों को मार गिराया, अन्त में यह कहते हुए "आजाद था, आजाद हूं, आजाद रहूंगा" खुद की पिस्तौल से अपनी कनपटी में गोली मारकर वीरगति को प्राप्त हुए, राष्ट्र सदैव आजाद का ऋणी रहेगा।"

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, राजेश गुप्ता पप्पू, गोविन्द नारायण, जगदेव प्रजापति, रम्मू प्रसाद वर्मा, इस्लाम भाई, शब्बीर सौदागर, सज्जाद भाई, आदित्य द्विवेदी, अलीबक्श, सुखदेव गांधी सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments