रिपोर्ट :- आशीष वार्ष्णेय
अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आई है. यहां प्रेमी फरमान और शादीशुदा प्रेमिका नाजरीन घर के अंदर संदिग्ध हालत में जले हुए मिलनें के बाद इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद आग में बुरी तरह से झूलसे प्रेमी फरमान की उपचार के दौरान अस्पताल में दर्दनाक की मौत हो गई. तो वही शादीशुदा प्रेमिका नाजरीन की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेस्टिंग टीम घटना स्थल से साक्ष्य संकलित करते हुए मामले की जांच में जुटी है
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी फरमान अपनी प्रेमिका के पति वसीम के घर के अंदर बने कारखाने में काम करता था.जिसके बाद कारखाना मालिक वसीम द्वारा 2 साल पहले उसको अपने कारखाने से निकाल दिया था.यहां परिवार के सभी लोग उसकी शादीशुदा भाभी नाजरीन को घर पर अकेला छोड़कर सुबह करीब 4:00 बजें मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे. तभी कारखाने से निकाला गया युवक फरमान उनके घर पहुंचा और घर के अंदर आग लगा दी. इस आग में उसकी भाभी और युवक फरमान बुरी तरह से झुलस गए.घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया।

0 Comments