Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हमीरपुर: सुहागरात पर दुल्हन ने क्यों कहा कि मुझे मत छूना मैं किसी और से प्यार करती हूं! कोतवाली में चौंकाने वाली वजह आई सामने



 Story by: "DINESH SAVITA"

हमीरपुर - जिले में एक शादी उस वक्त सनसनी का कारण बन गई, जब सुहागरात की रात दुल्हन ने अपने पति से ऐसा सच साझा किया, जिसने दोनों परिवारों की खुशियों को पल भर में सन्नाटे में बदल दिया।परिजनों के अनुसार, विवाह पूरी रीति-रिवाज और धूमधाम से संपन्न हुआ था। बारात का स्वागत, जयमाला, फेरे और विदाई-हर रस्म हंसी-खुशी के बीच पूरी हुई। घर में नई बहू के आगमन पर जश्न का माहौल था। लेकिन रात ढलते ही हालात ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। बताया जाता है कि दुल्हन ने अपने पति से स्पष्ट शब्दों में कहा- “मुझे मत छूना, मैं किसी और से प्यार करती हूं। यह शादी मेरी मर्जी से नहीं हुई” यह सुनकर दूल्हा स्तब्ध रह गया। उसने तुरंत परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को जानकारी दी। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई।

परिवार के दबाव में हुआ विवाह?

सूत्रों की मानें तो युवती पहले से किसी युवक के साथ संबंध में थी। परिवार को इसकी जानकारी थी या नहीं, इस पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ परिजन इसे “जिद” बता रहे हैं, तो कुछ इसे “मजबूरी में कराया गया विवाह” कह रहे हैं। घटना की खबर फैलते ही गांव और आस-पास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा का विषय बना रहा।

राठ कोतवाली में पंचायत, पुलिस रही मौजूद

मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली। समझौते के कई प्रयास हुए, लेकिन अंततः आपसी सहमति से शादी के अगले ही दिन दोनों को अलग करने का निर्णय लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments