रिपोर्ट :- शिवा पटेल
इंदरगढ़, कन्नौज :- देवेंद्र राजपूत की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना इंदरगढ़ कस्बे की है।
पीड़ित के अनुसार दुकान में रिपेयरिंग के लिए रखे कई महंगे मोबाइल फोन, इनवर्टर, बैटरी व अन्य उपकरण रखे थे। रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना तत्काल थाना इंदरगढ़ पुलिस को दी गई। पीड़ित ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

0 Comments