Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अलीगढ में Online लूडो गेम में हारे हुए रूपये देने से मना करने पर दोस्त ने की थी दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार कर निर्मम हत्या,मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट :- आशीष वार्ष्णेय

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके में विज्ञत दिनों एक व्यक्ति का नर कंकाल मिलने की घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार किया है.जहाँ पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी द्वारा हत्या करने का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह और उसका दोस्त ऑनलाइन लूडो गेम खेला करते थे. जिस लूडो गेम में हार जीत होती और रुपयों का लेनदेन होता था।

इस लूडो गेम में दिनेश उर्फ अबनू से उसने 17 हजार रूपये जीत लिए थे.उसके द्वारा कई बार पैसे मांगने पर भी उसका दोस्त जीते हुए पैसे देने से इनकार कर रहा था. यही वजह ऑनलाइन गेम जीते हुए रुपए देने से मना करने पर उसने अपने दोस्त के सिर पर हथौड़े से एक के बाद एक कई वार करते हुए उसकी हत्या कर लाश को मई गांव स्थित अर्धबनी नहर के पास फेकते हुए मौके से फरार हो गया. हत्या का जुर्म कबूल किए जाने के बाद पुलिस में मुख्य अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का हथौड़ा बरामद करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.जिसके बाद पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।




Post a Comment

0 Comments