रिपोर्ट: पवन पाण्डेय (चित्रकूट)
चित्रकूट, 23 अगस्त। बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन (बूसा), चित्रकूट द्वारा सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कर्वी में अंतरविद्यालयी हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के चार प्राध्यापकों ने निभाई।प्रतियोगिता में श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, अशोक पब्लिक स्कूल, सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल, शांति देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, संस्कारम् विद्यापीठ, ऑर्चर्ड प्ले स्कूल, अमृत ज्ञान, गुरु कृपा पब्लिक स्कूल सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर—तीन वर्गों में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित की गई। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, विषयवस्तु, उच्चारण, प्रस्तुतीकरण एवं अभिव्यक्ति के आधार पर निर्णायक मंडल ने विजेताओं का चयन किया।प्राथमिक हिंदी वर्ग में श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रतीक मिश्रा तथा चित्रकूट पब्लिक स्कूल की पावनी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट थॉमस स्कूल की उन्नति यादव द्वितीय तथा शांति देवी इंटर कॉलेज के शिवम शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे।प्राथमिक अंग्रेजी वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल की नव्या ने प्रथम, ऑर्चर्ड प्ले स्कूल की एंजेल ने द्वितीय तथा संस्कारम् विद्यापीठ के मानस श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर हिंदी वर्ग में सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल की सान्वी पांडेय ने प्रथम, शांति देवी इंटर कॉलेज के सत्यदेव ने द्वितीय तथा श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के अभिनव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर अंग्रेजी वर्ग में श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांजल करवरिया ने प्रथम, सेंट थॉमस स्कूल के समीरांश गर्ग ने द्वितीय तथा गुरु कृपा पब्लिक स्कूल की स्तुति पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सीनियर हिंदी वर्ग में सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा शुक्ला ने प्रथम, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की अदिति बादल ने द्वितीय तथा सेंट थॉमस स्कूल की स्वर्णिमा श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सीनियर अंग्रेजी वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल के अंजनेय गर्ग ने प्रथम, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की वंशिका सिंह ने द्वितीय तथा शांति देवी इंटर कॉलेज की खुशी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विजेता विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बूसा अध्यक्ष स्वप्निल अग्रवाल, सचिव सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रक्षित अग्रवाल तथा सदस्य मिन्हाज आलम, संतोष तेलंग, स्वतंत्र कुमार, मिहिर आनंद एवं प्रमोद पटेल सहित सेंट थॉमस स्कूल के फादर बास्टिन अरक्कल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।बूसा अध्यक्ष स्वप्निल अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, सेंट थॉमस स्कूल प्रबंधन, सभी प्रतिभागी विद्यालयों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Comments