Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बांदा: एसएम कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह

रिपोर्ट: अयाज जमा (बांदा)

बांदा में एस एम कॉन्वेंट स्कूल दुरेड़ी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक संजय मिश्रा एवं समस्त स्टाफ ने उनका फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।इसके बाद मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषणों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया और सभी ने उनकी जमकर सराहना की।


मुख्य अतिथि श्याम मोहन धुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, एकता और वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों से देश के विकास में योगदान देने और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान बृजलाल, विकास जोशी रावण, सुरेश साहू, कमलेश तिवारी, आशीष दुबे, मनीष शिवहरे, कुलदीप श्रीवास, पप्पू शर्मा गौ रक्षा दल, राजेश सेन और फूलचंद दुबे समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments